एसपी सिटी ने बताया है कि आरोपी उमाशंकर पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी नारायणदास गार्डन, कंकरखेड़ा, सलमान पुत्र सईद निवासी खडौली कंकरखेड़ा, अजय पुत्र हरिराम निवासी इंद्रानगर ब्रह्मपुरी, अनिल कुमार पुत्र नानकचंद और राजेश पुत्र राकेश निवासी कविनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 173 फर्जी मार्कशीट, दो गजट हाईस्कूल-इंटर यूपी बोर्ड जिला सहारनपुर, एक यूनिवर्सिटी की चार उत्तर पुस्तिकाएं और प्रोस्पैक्ट्स, एक लैपटॉप, एक गजट प्रति इंटर मैनपुरी और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।
इन कॉलेज-यूनिवर्सिटी की मिली मार्कशीट
एसएसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि झारखंड स्टेट ऑफ स्कूल, सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर, महात्मा गांधी प्रौद्योगिक एवं प्रबंध संस्थान स्वशासी, आईएफएमटी यूनिवर्सिटी मुरादाबाद, चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय मेरठ, सनराइज विश्वविद्यालय अलवर राजस्थान, मानव भारती यूनिवर्सिटी सोलन हिमाचल प्रदेश, श्री गुरू गोविंद सिंह ट्री सेंट ट्री यूनिवर्सिटी पंजाब, शोभित यूनिवर्सिटी मेरठ, स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी मेरठ, माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल एमपी, उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद, राजकीय मुक्त विद्यालय शिक्षा संस्थान और ओपन विश्वविद्यालय दिल्ली की मार्कशीट मिली है।
विवि में छात्रनेता था उमाशंकर
पुलिस का दावा, आरोपी उमाशंकर चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में छात्रनेता था। एनएसयूआई में सचिव भी रहा है। फिलहाल वह कांग्रेस का कार्यकर्ता बताता है। उमाशंकर ने पीएचडी की हुई है। गैंग के सरगना रूप सिंह से उसकी दोस्ती हो गई। पुलिस ने बताया कि उमाशंकर ही छात्रों से संपर्क करता था। उसने ही इंटर में पढ़ रहे सलमान को जोड़ा। अजय, अनिल की फर्जी मार्कशीट बनवाकर दी और फिर अपने गिरोह में शामिल कर लिया। जिससे फर्जी मार्कशीट 20-30 हजार रुपये में बेचते थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/