मेरठ। इंटरनेशनल क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की शादी में शामिल होने के लिए बड़े नेताओं, खिलाड़ी और अभिनेताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। 23 नवंबर को होटल ब्रावुरा में उनकी शादी होनी तय है। निमंत्रण कार्ड स्वयं भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह बांट रहे हैं। लखनऊ में पिता किरनपाल सिंह व अन्य परिवार के सदस्यों ने उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को निमंत्रण पत्र दिया। समाजवादी पार्टी प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके कार्यालय पर जाकर शादी में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शादी नूपुर नागर से होने जा रही है। होटल ब्रावुरा में शादी का पहला रिसेप्शन होगा। उसके बाद बुलंदशहर स्थित गांव लुहारली में दूसरा और दिल्ली स्थित ताज होटल में खास अतिथियों के लिए रिसेप्शन रखा है।
पढ़ें : भुवनेश्वर की शादी में होंगे ये खास कार्यक्रम, जानने के लिए पढ़ें
गौरतलब है कि भुवी के पिता किरनपाल सिंह तीन दिन से लखनऊ में हैं। वह शादी के कार्ड बांट रहे हैं। उनके एक करीबी ने फोन पर बताया बुधवार को उन्होंने सीएम आवास पर उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शादी का न्यौता दिया। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सीएम शादी समारोह में हिस्सा लेंगे या नहीं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/