फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एकता यात्रा में पहुंचे डिप्टी CM बृजेश पाठक, ब्लास्ट पर बोले-UP में हाई अलर्ट, बिहार चुनाव पर ये कहा

Thu, 13 Nov 2025 04:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित एकता यात्रा में शामिल हुए। दिल्ली ब्लास्ट के बाद कहा-उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है, दिल्ली से सटे जिलों में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बुधवार को मेरठ पहुंचे और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित एकता यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने बेगमपुल से जीआईसी मैदान तक पदयात्रा की और वहां आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित किया।

बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार सरदार पटेल के जीवन और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा, “लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता की नींव रखी थी, भाजपा सरकार उन्हें पूरे सम्मान के साथ याद कर रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 13 नवम्बर को आपके शहर में क्या हुआ
 

विज्ञापन

कार्यक्रम में युवाओं और आम जनता की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। मंच से बृजेश पाठक ने कहा कि बिहार में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत तय है, जनता ने एक बार फिर कमल के पक्ष में जनादेश दिया है।

दिल्ली ब्लास्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली से सटे जिलों में विशेष चेकिंग और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सभी पुलिस कप्तानों को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें