वहीं, शाम पांच बजे वे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट के लिए पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास के कपिल अग्रवाल भी जनसभा में पहुंचेंगे।
बता दें कि उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल आदि ने भामाशाह पार्क पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर महापौर हरिकांत अहलूवालिया, राजयमंत्री डा. सोमेंद्र तोमर, कमल दत्त शर्मा, महेश बाली आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में बारिश ने गर्मी से दी राहत, बिजनौर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर व्यक्ति मौत