फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में मिला मोदीनगर के श्यामवीर का शव, जेब से मिली सल्फास की शीशी, पास ही पड़ी थी शराब की बोतल

Fri, 03 Apr 2026 04:55 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर निवासी श्यामवीर मोतियाबिंद का इलाज कराने की बात कहकर घर से निकले थे। शुक्रवार सुबह उनका शव पड़ा मिला। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
श्यामवीर की फाइल फोटो और मौके पर पुलिस व ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद निवासी श्यामवीर (52) का शव मेरठ में पड़ा मिला। वह मोदीनगर से मेरठ मोतियाबिंद का इलाज कराने की बात कहकर आए थे। उनकी जेब से सल्फास की शीशी मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 

गढ़ रोड स्थित गांव किनानगर रोड पर गांव हसनपुर निवासी अजय के ईख के खेत में शुक्रवार की सुबह एक शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को जेब से सल्फास की डिब्बी, खाली गिलास, शराब की बोतल, कागज और मोबाइल बरामद किया। मोबइल के जरिये शव की शिनाख्त चौधरी श्यामवीर जाट पुत्र शिव सिंह निवासी रोरी कादराबाद थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद के रूप में हुई। 
 
विज्ञापन

सूचना पर उसकी पत्नी मुनेश, बेटे पंकज, अकिंत और परविंदर मौके पर पहुंचे। पत्नी मुनेश ने बताया कि बृहस्पतिवार को श्यामवीर घर से काला मोतिया की जांच कराने के लिए निकले थे। उनके पति के मामा मेरठ के किठौर थाना के गांव भटीपुरा में रहते हैं। वहां पर अकसर श्यामवीर जाया करते थे। उन्हें लगा कि वे मामा के घर गए होंगे, मगर वे वहां नहीं थे। सीओ सदर देहात सुधीर कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें