मेरठ में फलावदा कस्बा निवासी एक युवती के मकान में कुछ युवकों ने घुसकर छेड़छाड़ व अभद्रता कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडो से मारपीट की। घटना के संबंध में युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी है।
कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देते हुए पांच युवकों के खिलाफ अपनी बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार को उसकी पुत्री घर पर थी। कई लोगों उसके घर में घुस आए तथा गाली-गलौज करते हुए अभद्र व्यवहार किया तथा बदनीयति से उसकी पुत्री के कपड़े फाड दिए।
विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया तथा फरार घटना के संबंध में युवती के पिता ने पांच लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस के अनुसार पिता की तहरीर पर युवकों की तलाश की जा रही है इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।