फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बहन के प्रेम विवाह से नाराज था भाई, रिश्ते के जीजा को उतारा मौत के घाट, खौफनाक है वारदात

Mon, 22 Feb 2021 04:46 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के किठौर में झूठी शान के लिए एक युवक ने अपनी बहन के पति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने आरोपी युवक को मौका ए-वारदात पर ही दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र के गेसुपुर जनूबी निवासी श्रवण उपाध्याय पुत्र मंसाराम (25 वर्ष) लगभग दो साल पहले अपनी सहपाठी राधिका पुत्री सुंदर से प्रेम विवाह किया था। दोनों पति-पत्नी तभी से हापुड़ जिले के पिलुखवा में रहने लगे। बताया गया कि इस बीच श्रवण कई बार अपने गांव आ गया था लेकिन, राधा के परिजनों को इसकी खबर नहीं लगती थी। 

बता दें कि आज श्रवण अपने ममेरे भाई विकल व अपनी छोटी बहन को अपने साथ गेसुपुर गांव में अपने मकान की बाउंड्री कराने के लिए आया था। लगभग 9:30 बजे श्रवण किसी काम से किराना की दुकान पर सामान लेने गया, जहां राधिका के भाई ने उसे देख लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक वारदात: शिक्षिका को उतारा मौत के घाट, पति खोलेगा असली राज, देखिए तस्वीरें

प्रेम विवाह के कारण पहले से ही बदले की धमकी दे चुके राधिका के भाई कोशिंद्र पुत्र सुंदर व उसके साथियों ने श्रवण को घर के नजदीक ही बीच रास्ते में घेर लिया और उस पर चाकू से हमला बोल दिया। उन्होंने उसके पेट व सीने पर वार किए। चाकू लगने के बाद श्रवण मौके पर ही गिर गया।

वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देकर भागे तो वहां मौजूदा भीड़ ने मुख्य आरोपी कोशिंद्र को दबोच लिया। परिजनों ने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लेते हुए घायल को उपचार के लिए भेज दिया, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया गया कि लगभग दो साल पूर्व प्रेम विवाह के दौरान ही युवती के परिजनों ने श्रवण को गांव में देखते ही जान से मारने की धमकी दी थी। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। इस घटना के बाद श्रवण के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें