फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सड़क पार कर रहे थे साइकिल सवार बच्चे, अचानक हुआ ये दर्दनाक हादसा, एक की मौत दूसरा घायल

Sun, 16 Sep 2018 05:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार



 
विज्ञापन
1 of 4
बच्चे की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
यूपी के सहारनपुर में साइकिल से सड़क पार कर रहे दो बच्चे ट्रक की चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।जानें क्या था पूरा मामला:-

 
विज्ञापन

साइकिल से सड़क पार कर रहे थे बच्चे

2 of 4
मासूम रवि का फाइल फोटो व हादसे में क्षतिग्रस्त साइकिल - फोटो : अमर उजाला
गागलहेड़ी में  साइकिल से सवार दो बच्चे आज सुबह एक दर्दनाक हादसे के शिकार हो गए। दोनों बच्चे सड़क पार कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गए। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घायल मासूम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मृतक का शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेजा। बच्चे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद कारण रोड पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। वहीं घायल बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 
विज्ञापन

गुस्साई भीड़ ने किया रोड जाम

3 of 4
हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार कैलाशपुर निवासी ओमकार का 10 वर्षीय बेटा रवि और उसके पड़ोसी सतीश का 13 वर्षीय पुत्र कन्हैया घर से साइकिल से बाजार में आए थे। जब ये वापस लौट रहे थे तो कैलाशपुर में देहरादून रोड पर स्थित बैंक के सामने सड़क पार करते समय गागलहेड़ी की ओर से जा रहे दस टायरा ट्रक की चपेट में आ गए। रवि की ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आने से मौके पर ह मौत हो गई। जबकि कन्हैया ट्रक से टकरा कर साइड में गिरने से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा होने से जाम की हालत बन गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़ भाग खड़ा हुआ। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस न शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घायल कन्हैया को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया गया। काफी देर में पुलिस जाम को खुलवा सकी। 
 
विज्ञापन

ट्रक का चालक फरार

4 of 4
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त साइकिल - फोटो : अमर उजाला
उधर हादसे के बाद रवि के परिवार में कोहराम मच गया। रवि चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। रवि के पिता ओमकार ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें