फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मायावती के भाषण पर लिया संज्ञान, जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

Sun, 07 Apr 2019 07:37 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
रैली में बोलतीं बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के सहारनपुर में आज बसपा सुप्रीमो मायावती के भाषण पर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है। 

@ANINewsUP

Uttar Pradesh Chief Electoral Officer has taken cognisance of BSP chief Mayawati's speech she delivered today in Saharanpur's Deoband. The Officer has sought a report from the local administration.

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बसपा प्रमुख मायावती के उस भाषण का संज्ञान लिया है, जो उन्होंने सहारनपुर के देवबंद में आज दोपहर जनसभा को संबोधित करते हुए दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्थानीय प्रशासन से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएनआई के ट्वीट के मुताबिक देवबंद में मायावती के मुस्लिम मतदाताओं से गठबंधन को वोट करने के संबंध में निर्वाचन अधिकारी ने संज्ञान लिया है। इस मामले में मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वैंकटेश्वरलू ने यूपी के निर्वाचन अधिकारी को मामले में जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगे जाने के निर्देश दिए हैं। 

बताया जा रहा है कि मायावती ने अपने भाषण के दौरान मुस्लिम मतदाताओं को संदेश देते हुए कहा कि कांग्रेस कहीं लड़ाई में नहीं है, सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद और बरेली मंडल में मुस्लिम आबादी काफी ज्यादा है, सभी जगहों पर गठबंधन और भाजपा के बीच ही लड़ाई है। भाजपा और कांग्रेस चाहती हैं कि मुस्लिम मतों में बंटवारा हो जाए। कहा जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने मुस्लिमों से केवल गठबंधन को वोट करने की अपील की। 

गौरतलब है कि आज सहारनपुर के देवबंद में हुई इस रैली में गठबंधन के तीनों दिग्गज नेता शामिल हुए थे। इनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव और रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने भी मंच से जनता को संबोधित किया। पश्चिमी यूपी की आठ सीटों पर प्रथम चरण में 11 अप्रैल को मतदान होना है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें