फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: टिकैत बोले- चालाकी से देश पर किया कब्जा, अब बड़ी मुश्किल से छुटेगा, किसानों का गुस्सा देख दौड़े अफसर

Tue, 05 Sep 2023 09:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि चालाकी से देश पर कब्जा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि अब बड़ी मुश्किल से छुटेगा। उधर, किसानों का गुस्सा देख अधिकारी दौड़ पड़े।
विज्ञापन
चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के चरथावल में पंचायत में जिला स्तरीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर नाराज किसानों ने भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के साथ कलक्ट्रेट के लिए कूच कर दिया। मुजफ्फरनगर मार्ग पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। देर से पहुंचे एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह को किसानों ने सड़क पर अपने बीच बैठाकर नाराजगी जताई। उधर, पुलिस को कस्बे में रोहाना तिराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों को डायवर्ट कर निकालना पड़ा।

विज्ञापन


मंगलवार को युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा के आह्वान पर पंचायत बुलाई गई थी। भाकियू अध्यक्ष पंचायत में शामिल हुए। दोपहर में साढ़े तीन बजे इंस्पेक्टर राजेश सिंह एवं एलआईयू इंस्पेक्टर पंचायत में पहुंचकर किसानों से ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन किसानों ने उन्हें ज्ञापन देने से इन्कार कर दिया। अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भाकियू नेताओं ने मंच से पैदल कूच करने की घोषणा कर दी। उसके बाद सीओ सदर मौके पर पहुंचे, लेकिन किसानों ने उन्हें ज्ञापन नहीं दिया। इसके बाद साढ़े चार बजे चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में किसान पैदल मुजफ्फरनगर की तरफ निकल पड़े।

सैकड़ों किसानों के साथ काफी संख्या में ट्रैक्टर और कारों का काफिला भी था। अमीगढ़ के निकट संजीवनी हॉस्पिटल के सामने एडीएम प्रशासन पहुंच गए। उन्हें किसानों ने सड़क पर बैठकर वार्ता की। भाकियू अध्यक्ष ने उन्हें किसानों की अनदेखी करने पर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा किसानों की कोई अफसर सुनने को तैयार नहीं है।

यह अधिकारी पहुंचे समस्या सुनने
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, सीओ सदर विनय गौतम, एसडीएम सदर परमानंद झा, रोहाना के एससीडीआई विनोद कुमार मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष सौरभ ने बताया वार्ता के बाद तय हुआ कि दो दिन बाद डीएम दफ्तर पर बैठक होगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याएं रखी जाएंगी। बैठक में किसान प्रतिनिधि भी रहेंगे।

चालाकी से देश पर कर लिया कब्जा : टिकैत
पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा हर किसी की निगाह किसानों पर है। भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि इन्होंने बड़ी चालाकी से देश पर कब्जा कर लिया। यह अब बड़ी मुश्किल से छुटेगा। कहा जाता है राजा कभी झूठ नहीं बोलता, लेकिन वर्ष 2013 में मेरठ चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी ने कहा था सरकार बनने पर गन्ने का भाव 450 रुपये क्विंटल होगा। लेकिन सवा नौ साल बाद भाव कहां है, हर किसान जानता है। सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।

इन समस्याओं को लेकर किसान में आक्रोश
- बाढ़ में बर्बाद फसल का मुआवजा कम से कम 10 हजार रुपये प्रति बीघा दिलाया जाए
- नलकूपों पर चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई नहीं करती पुलिस
- सीएचसी की जर्जर भवन का निर्माण एवं एक्सरे मशीन चालू कराई जाएं
- लोनिवि की खस्ताहाल सड़क ठीक हों, नहरों की सफाई होनी चाहिए
- विद्युत निगम द्वारा किसानों पर फर्जी मुकदमे बंद हों
- कयामपुर रोनी हरजीपुर में गन्ना क्रय केंद्र की मांग
- सिकंदरपुर में हिंडन नदी पुल का स्थाई निर्माण हो
- अवैध मिट्टी का खनन बंद हो
- कपिल सोम से 80 लाख गबन के मामले में आरोपी पर कार्रवाई हो

यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज पर उबाल: अधिवक्ताओं ने गृह सचिव का फूंका पुतला, हड़ताल से अदालतों में अटके 2500 केस, प्रदर्शन जारी

इन लोगों की रही मौजूदगी
राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल मलिक, प्रदेश महासचिव जहीर फारुकी, श्याम पाल जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम, पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान, शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र बालियान, ब्लॉक अध्यक्ष सदर देव अहलावत, नगर अध्यक्ष सौरभ त्यागी, समद राईन, नदीम एडवोकेट, रंजीत कुमार, निखिल चौधरी, रूपक चौधरी, अंकुश चौधरी आदि काफी तादात में किसान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Meerut Crime News: दुष्कर्म के आरोपी पिता ने दी तेजाब डालने की धमकी, थाने में पूछताछ के बाद महिला की मौत
विज्ञापन

छपार से भी पंचायत में पहुंचे किसान
चरथावल में आयोजित भाकियू की महापंचायत में पुरकाजी ब्लॉक अध्यक्ष मोनू प्रधान के नेतृत्व में दर्जनों ट्रैक्टरों एवं कारों से कार्यकर्ता पहुंचे। कय्यूम अंसारी, मुशर्रफ त्यागी, राजा गुर्जर, शशि गुर्जर, गुलफाम, बिट्टू देशवाल, विवेक राठी, बिट्टू राठी, धर्मवीर, मंगता हसन, शीशपाल, इकराम, मुकीम, अहसास, सरदार बूटा सिंह, सुखदेव सिंह, मास्टर ओमपाल त्यागी, अशोक देशवाल, मीडिया प्रभारी कय्यूम अंसारी आदि मौजूद रहें।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें