फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैटेट : पीजी व पीएचडी प्रवेश के लिए कराईं परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
- बायोमैट्रिक सत्यापन के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट-2026) के तहत बृहस्पतिवार को स्नातकोत्तर (पीजी) एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए मेरठ के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों का बायोमैट्रिक सत्यापन एवं आवश्यक दस्तावेजों का मिलान करने के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।
कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि शोभित विश्वविद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र कोड-6002 पर कुल 269 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 240 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए जबकि 29 अनुपस्थित रहे। वहीं, परीक्षा केंद्र कोड-6001 पर 537 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें 499 ने परीक्षा दी और 38 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन विभिन्न विषयों में पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा की शुचिता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त तथा कुलसचिव डॉ. वीपी सिंह ने दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विवि प्रशासन ने बताया कि केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। निर्धारित मानकों का पालन करते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें