फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में चार केंद्रों पर होगी यूपी कैटेट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में चार केंद्रों पर होगी यूपी कैटेट
विज्ञापन

- सोशल डिस्टेसिंग के साथ मास्क लगाना भी जरूरी
मोदीपुरम। 18, 19, 20 अगस्त को होने वाली संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा मेरठ के चार केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दौरान छात्रों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के साथ खुद को सैनिटाइज भी करना होगा। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई है। मेरठ के अलावा पांच जिलों में भी परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।
प्रदेश में इस बार संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा कराने के जिम्मेदारी कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की है। प्रदेश के चारों कृषि विवि का यह संयुक्त परीक्षा होती है, जिसे हर साल अलग अलग विवि कराता है। इससे पूर्व परीक्षा 15,16,17 मई को आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना के चलते परीक्षा तिथि को आगे बढ़ाया गया था। अब परीक्षा 18, 19, 20 अगस्त को मेरठ में दॉ आर्यन स्कूल, नीलकंठ इंस्टीटयूट, शोभित विवि, कॉलेज ऑफ एप्लाइड एजूकेशन में सुबह 9 से 12 बजे तक होगी। मेरठ के अलावा कानपुर, फैजाबाद, बांदा, लखनऊ और बनारस में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर छात्रों की विडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

ऐसी होगी परीक्षा
18 अगस्त- यूजी की परीक्षा
19 अगस्त-पीजी की परीक्षा
20 अगस्त - पीएचडी की परीक्षा
संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा 18 से 20 अगस्त तक मेरठ के चार केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जाएगा। एडमिट कार्ड में सभी नियम जारी किए गए हैं। परीक्षा के दौरान छात्रों की विडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. बीआर सिंह, रजिस्ट्रार, कृषि विवि
यूपी कैटेट परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
कानपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा ( यूपी कैटेट) 2020 के प्रवेशपत्र बृहस्पतिवार को जारी कर दिए गए। वेबसाइट www.upcatet.org से प्रवेशपत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं। प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में होने वाली प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) का आयोजन इस वर्ष चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कर रहा है। परीक्षा के परिणाम 31 अगस्त को जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें