फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: केएमपी पर ईंटों से भरे ट्रक से टकराई कार, मेरठ के दंपती और उनकी बेटी की मौत, भांजे की हालत गंभीर

Sun, 28 Jun 2026 10:37 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: वेदव्यास पुरी निवासी कारोबारी पवन कुमार गर्ग, उनकी पत्नी शकुंतला, बेटी अंजू बंसल और भांजा शिवम कार में मेरठ से कैथल जा रहे थे। केएमपी पर पिपली टोल प्लाजा के पास हादसा हो गया। आज रविवार को तीनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन
केएमपी पर हादसा। तीनों मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर शनिवार शाम हादसे में दंपती और उनकी बेटी की मौत हो गई, जबकि महिला का भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना पिपली टोल प्लाजा के निकट उस समय हुई जब उनकी स्विफ्ट डिजायर कार सड़क पर ईंटों से भरे ट्रक से जा टकराई। हादसे के बाद राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

 

अस्पताल में घायल का उपचार। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के वेदव्यास पुरी के गणपति एन्क्लेव निवासी कारोबारी पवन कुमार गर्ग (65), उनकी पत्नी शकुंतला (62), बेटी अंजू बंसल (43) और भांजा शिवम शनिवार शाम साढ़े चार बजे स्विफ्ट डिजायर कार में मेरठ से कैथल जिले के गांव कलायत जा रहे थे।
 

शकुंतला का मायका कलायत में है। इन दिनों उनकी बेटी अंजू भी अपने मायके मेरठ आई हुई थीं। अंजू दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव स्थित जनता फ्लैट्स, नंदनगरी क्षेत्र में रहती थीं। बताया जा रहा है कि शाम साढ़े चार बजे परिवार ने पिपली टोल प्लाजा पार किया था।
 

इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर कार तीसरी लेन में ईंटों से भरे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। उस समय तीन लोग बेसुध अवस्था में थे, जबकि शिवम को होश था मगर वह गंभीर रूप से घायल था।
 

अस्पताल पहुंचने से पहले दंपती और बेटी ने तोड़ा दम
सभी घायलों को खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने पवन कुमार गर्ग, उनकी पत्नी शकुंतला और बेटी अंजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल यमुनानगर निवासी शिवम को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर गए हैं। एक साथ परिवार के तीन सदस्यों की मौत की खबर मिलते ही मेरठ और दिल्ली में रहने वाले परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

ये बोले अधिकारी
केएमपी एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि एक युवक घायल है। रविवार को मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 
-जोगिंद्र शर्मा, एसीपी, खरखौदा

ये भी देखें...
Meerut Weather Today: आज भी जारी रहेगा धूप और गर्मी का प्रकोप, जानें कब से बन रही बारिश की संभावना
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें