फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब लाइलाज नहीं रहा कैंसर, दिमाग के जटिल रोगों का उपचार भी संभव; डॉक्टरों ने दी राहत भरी खबर

Fri, 20 Nov 2026 10:09 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: आईएमए में शु्क्रवार को हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया के राज्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने उपचार की नई तकनीकों और क्रिटिकल केयर पर मंथन किया। साथ ही सलाह भी दी कि शरीर में दिक्कत हो तो तुरंत जांच कराएं।
विज्ञापन
Cancer - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंसर का नाम सुनकर घर-परिवार में कोहराम मच जाता है। मगर नई तकनीकों से उपचार हो रहा है। ऐसे में कैंसर अब लाइलाज नहीं रहा और इसका इलाज संभव है। शरीर में दिक्कत होने पर देरी न करें, जांच कराएं। शुरुआत में ही कैंसर का पता चलने पर इसे पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। 
विज्ञापन

इसके अलावा डीबीएस (डीप ब्रेन स्टिमुलेशन) मशीन मस्तिष्क के रोगों के उपचार में कारगर सिद्ध हो रही है। जिस तरह से दिल के मरीजों को पेसमेकर लगाया जाता है, वैसे ही मस्तिष्क के रोगियों में इस मशीन से विद्युत की बहुत कम तीव्रता के साथ संकेत भेजे जाते हैं। शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया के राज्य सम्मेलन में चिकित्सकों ने ये बातें कहीं। 
 
Trending Videos

डॉक्टरों ने उपचार की नई तकनीकों पर मंथन किया। कैंसर, हृदय रोग सहित अन्य बीमारियों के बेहतर होते उपचार के बारे में बताया गया। सम्मेलन में आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि साथ रहकर किसी भी समस्या से लड़ा जा सकता है।
 

अस्पतालों में तोड़फोड़ की घटनाओं से चिकत्सक चिंतित, सुरक्षा का मुद्दा उठाया
सम्मेलन में पैनल डिस्कशन हुआ। इसमें एसपी सिटी विनायक गोपाल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से रीजनल अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, आईएमए के मेडिको लीगल एक्सपर्ट डॉ. ऋषि भाटिया, सिद्धार्थ जैन एडवोकेट, फायर ऑफिसर शामिल हुए। आईएमए की निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी सहित अन्य ने अस्पतालों में बढ़ रहीं तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने पूछा कि मरीज की हालत बिगड़ने या मौत होने पर तोड़फोड़ के मामले अकसर होते हैं, ऐसे में वे क्या करें। एसपी सिटी ने कहा कि तुरंत 112 पर सूचना दें और थाना पुलिस को सूचित करें। कुछ साल पहले चिकित्सकों संग बनाया गया टास्क फोर्स ग्रुप फिर से शुरू करने का आश्वासन भी उन्होंने दिया।

नई तकनीकों को साझा कर आसान करें उपचार
साइंटिफिक सेक्रेटरी डॉ. वीएन त्यागी की अगुवाई में दूसरा सत्र हुआ। इसमें आईएमए के मेरठ चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. आलोक अग्रवाल, ब्रांच सचिव डॉ. विजय सिंह आर्गेनाइजिंग डॉ. राजीव मित्तल, आर्गेनाइजिंग सचिव डॉ. ध्रुव वशिष्ठ ने चिकित्सा की नई तकनीक, क्रिटिकल केयर, कैंसर, डीप ब्रेन स्टिमुलेशन पर मंथन किया। सत्र का संचालन डॉ. मितुल जैन, डॉ. मोनिका तोमर ने किया।
विज्ञापन

इस सत्र में आह्वान किया गया कि नई तकनीकों को चिकित्सक आपस में साझा करें ताकि गंभीर बीमारियों का उपचार आसान हो सके। आईएमए उप्र के सचिव डॉ. आशीष अग्रवाल, वित्त सचिव डॉ. वाणी पुरी, उपाध्यक्ष डॉ. मनदीप सिंह तथा मेरठ चैप्टर के डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. एमके बंसल, डॉ. मनीष अग्रवाल, डॉ. अनुपम सिरोही, डॉ. स्नेहलता, डॉ. सौरभ कंसल आदि सहयोग रहा।

ये भी देखें...
मेरठ: पीएसी के प्रधान लिपिक, सिपाही समेत तीन को भेजा जेल, पुलिस भर्ती के मेडिकल परीक्षण में वसूली का मामला
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें