पुलिस के मुताबिक, जाकिर कॉलोनी गली नंबर-29 निवासी 55 वर्षीय जलालुद्दीन कारोबारी है। उनकी खैरनगर में दुकान है, जहां पुराना तांबा व पीतल खरीदने का काम करते हैं। जलालुद्दीन के बड़े भाई हाजी बिलाल का पत्नी नाजमा से विवाद चल रहा था। बीती चार मई 2022 में बिलाल की हत्या गाजियाबाद के लोनी में की गई थी। जिसमें नाजमा के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।