हनीट्रैप में फंसाकर बिल्डर को लूटने के आरोप में एक महिला और उसके चार साथियों को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती ने विगत 11 जनवरी को राजपुर क्षेत्र में हुई इस घटना का बुधवार को खुलासा किया।
बताया कि लूट के आरोप में प्रियंका विश्वास निवासी दुर्गापुर पश्चिम बंगाल, उसके साथ लिव इन में रहने वाले दोस्त हिमांशु नेगी निवासी राजेश्वरनगर, निखिल निवासी समोली दौराला मेरठ, शिवा कांबोज और हिमांशु कांबोज निवासी रुकनपुर, भावनपुर को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ रॉयल पैलेस निवासी बिल्डर निशांत जैन ने राजपुर थाने में लूट का मुकदमा दर्ज कराया था।