उन्होंने कहा कि पीपीपी मॉडल पर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकार में दंगे होते थे और गुंडों को पनाह दी जाती थी। बसपा सरकार में जातिवाद और कांग्रेस में भ्रष्टाचार किया गया।
अब उत्तर प्रदेश में जहां पुलिस में महिलाओं की प्राथमिकता पर भर्ती की गई, वहीं किसानों को ट्यूबेल बिल खत्म करने का निर्णय लिया गया। उत्तर प्रदेश में ब्लाक स्तर पर और ग्राम स्तर पर गौशाला बनाकर सभी बेसहारा गोवंश को संरक्षित किया जाएगा। इससे पूर्व सर्वसम्मति से 2022 व 23 की जिला योजना का 387 करोड़ 62लाख रुपये का बजट पास किया गया।