फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: थानों में चल रहा रिश्वतखोरी का खेल, पीड़िता से मेडिकल कराने का मांगा खर्चा-पानी

Sun, 20 Jan 2019 03:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news
विज्ञापन

मेरठ में पुलिस थानों में भ्रष्टाचार की शिकायत फिर से आने लगी हैं। आरोप लग रहे हैं कि बिना रिश्वत दिए पुलिस नहीं हिलती। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराना या हो या दबिश देनी हो, पुलिस खर्चा मांगती है। शनिवार को महिला थाने पहुंचे एक पीड़ित ने पुलिस पर मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर खर्चा पानी लेने के आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इसकी वीडियो भी अमर उजाला के पास है।

विज्ञापन


जानी थानाक्षेत्र के पेपला गांव निवासी सैनिक सोहनवीर सिंह ने बताया कि उनकी बहन ने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को उनकी बहन का मेडिकल परीक्षण हुआ। आरोप है कि महिला पुलिस ने अपना खर्चा पानी बताकर उनसे 200 रुपये ले लिए।  

एक बुजुर्ग ने भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी का भी दहेज उत्पीड़न का मुकदमा इसी थाने में चल रहा है। पुलिस अगर आरोपी की तलाश में दबिश देती है तो वह पांच हजार रुपये व खाने पीने का खर्चा मांगती है। वह तीन बार रुपये दे चुके हैं। तब जाकर आरोपी के घर पुलिस दबिश देने गई। इसकी रिकार्डिंग भी सुरक्षित है।

कौन कसेगा शिकंजा 
थानों में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए शासन और आला अधिकारियों के सख्त निर्देश हैं। क्राइम मीटिंग या थानों के निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारी पुलिसकर्मियों को चेतावनी भी देते हैं। इसे लेकर थानों में पोस्टर तक लगाए हुए है। इसके बावजूद भी पुलिस पीड़ित पक्ष से सुविधा शुल्क लेने से बाज नहीं आती। सवाल है कि आखिर इस भ्रष्टाचार पर कैसे शिकंजा कसा जाएगा। 
विज्ञापन

पहले भी सुर्खियों में थाना 
रिश्वतखोरी के मामले में महिला थाना पहले भी सुर्खियों में रहा है। महिला दरोगा व इंस्पेक्टर पर रिश्वत मांगने के आरोप लगते रहे है। कई स्टिंग में भी पोल खुुली है। जिस पर कई पुलिसकर्मी सस्पेंड तक हुए। 

रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं 
रिश्वतखोरी बर्दाश्त नहीं होगी। अगर महिला पुलिस ने पैसा लिया है तो उसको सस्पेंड किया जाएगा। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर महिला थाने की भी जांच कराई जाएगी। -अखिलेश कुमार, डीआईजी 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें