फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में हाईवे पर मिला लुधियाना के ट्रक चालक का शव, ओडिशा से आ रहा था माल लेकर; पुलिस ने जताई ये आशंका

Thu, 12 Nov 2026 11:10 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: लुधियाना निवासी जगदीप सिंह लुधियाना से माल लेकर पंजाब जा रहा था। मेरठ-करनाल हाईवे पर बुबकपुर के पास उसने ट्रक ढाबे पर रोका था। यहां ट्रक की सीट पर उसका शव मिला। हृदयगति रुकने से मौत होने की आशंका है। 
विज्ञापन
जगदीप सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-करनाल हाईवे पर बुबकपुर के निकट बुधवार सुबह एक ट्रक में चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चालक ओडिशा से माल लेकर पंजाब जा रहा था। रात में हाईवे किनारे ढाबे पर रुकने के बाद सुबह ट्रक नहीं चलने पर उसके साथी ने मौके पर पहुंचकर देखा तो चालक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

 
Trending Videos

पंजाब के लुधियाना के सदर थाना के जगराऊ निवासी 37 वर्षीय जगदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह ट्रक चालक था। वह ओडिशा से माल लेकर पंजाब जा रहा था। उसका साथी जितेंद्र भी अलग ट्रक लेकर उसके साथ चल रहा था। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि पिछले दो दिनों से जगदीप के सीने में दर्द की शिकायत थी। मंगलवार रात जगदीप ने बुबकपुर के पास हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर अपना ट्रक रोक दिया था।
 

बुधवार सुबह काफी देर तक ट्रक आगे नहीं बढ़ा तो कंपनी मालिक ने जीपीएस लोकेशन के आधार पर जितेंद्र को मौके पर भेजा। वहां पहुंचने पर जितेंद्र ने जगदीप को चालक की सीट पर नीचे की ओर झुका हुआ देखा। आवाज देने और हिलाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जांच करने पर जगदीप मृत मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी सरधना भिजवाया। बाद में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
विज्ञापन

चालक की मौत की सूचना मिलते ही लुधियाना में उसके परिजनों में मातम छा गया। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

ये भी देखें...
वेस्ट यूपी का मौसम: स्मॉग की मोटी चादर से ढंका आसमान, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत में सांस लेना हुआ मुश्किल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें