यूपी बोर्ड के छात्र इन तारीखों को रखें याद
मेरठ। माध्यमिक शिक्षा परिषद के छात्र-छात्राओं को कुछ तारीखें याद रखनी जरूरी हैं, ताकि उन्हें परेशानी न हो। कोरोना काल में शैक्षिक सत्र भी प्रभावित हुआ है। शैक्षिक गतिविधियों को पटरी पर लाने और अगले साल होनी वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर बोर्ड ने प्रवेश से लेकर बोर्ड फीस, शैक्षिक विवरण अपलोड और संशोधन करने की तारीख फिर से घोषित कर दी हैं। छात्रों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करते समय विशेष ध्यान रखें, जिससे त्रुटि न हो।
बोर्ड की ओर से निर्धारित अंतिम तिथि
कक्षा 10 व 12 में प्रवेश की तिथि - 31 अगस्त
प्रधानाचार्य द्वारा कोषागार में परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि - 7 सितंबर
छात्रों का विवरण और शुल्क सूचना वेबसाइट पर अपलोड की तिथि - 21 सितंबर
100 रुपये विलंब शुल्क के साथ चालान जमा करने की तिथि - 24 सितंबर
वेबसाइट पर अपलोड छात्रों का विवरण चेक करने की तिथि- 25 सितंबर से 4 अक्तूबर
अपलोड विवरण में संशोधन की तिथि- 5 अक्तूबर से 14 अक्तूबर