मेरठ। जिला बार एसोसिएशन द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिताश्व अग्रवाल को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का चेयरमैन निर्वाचित होने पर बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी सभागार में सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह ने एवं संचालन महामंत्री आनंद कश्यप ने किया। वहीं,
यहां नवनिर्वाचित चेयरमैन रोहिताश्व अग्रवाल ने सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे अधिवक्ताओं की पीड़ा भलीभांति समझते हैं। इसलिए वे हरसंभव मदद के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री को अधिवक्ताओं की सहायता के लिए भी पत्र लिखा जा चुका है। उन्होंने बताया कि कोविड 19 अंतर्गत बार काउंसिल द्वारा अधिवक्ताओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यहां एसके जैन, महेंद्र पाल शर्मा, नरेंद्र पाल शर्मा, ओपी शर्मा, मिसबाहुद्दीन सिद्दीकी, अनिल तोमर, नरेश त्यागी, प्रवीण, राजीव नागर, विमल तोमर, राजीव शर्मा, यशपाल सिंह, मेहताब अली, सोनिया अनेजा आदि मौजूद रहे।