यूपी बोर्ड छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा नौ-दस जून को
मेरठ। यूपी बोर्ड वर्ष 2020 की बोर्ड परीक्षा में शामिल जिन छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा छूट गई थी, उनको दोबारा मौका दिया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षा 9 और 10 जून को होगी। प्रयोगात्मक परीक्षा जिलों के जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। विद्यार्थी अपने कॉलेज के प्रधानाचार्य या डीआईओएस से संपर्क कर आवेदन कर सकते हें।