क्वारंटीन युवती ने मांगी काउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति
मेरठ। परिवार में कोरोना संक्रमण के कारण एक बेटी क्वारंटीन है। उसका चयन सहायक अध्यापक पद पर हुआ है। ऐसे में युवती ने काउंसलिंग में भाग लेने की अनुमति मांगी है।
जानकारी के मुताबिक पूर्वा शेख लाल निवासी कोरोना संक्रमित नगर निगम सफाई कर्मचारी की बेटी बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर चयनित हुई है। जिसकी काउंसलिंग 3 जून से 6 जून तक मुजफ्फरनगर में होनी है। वह इस वक्त क्वारंटीन हैं, लेकिन काउंसलिंग में भाग लेना चाहती है। इसको लेकर मंगलवार को सफाई कर्मचारी नेता कैलाश चंदोला और दिनेश विद्यार्थी दिनभर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी के ऑफिस के चक्कर लगाते रहे।