फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: ‘मुझे पास कर देना, हमेशा चरणों की दासी रहूंगी’ कॉपियों में लगाई जा रही गुहार

Thu, 20 Mar 2025 12:55 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू हुआ।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू हुआ। जिले में पांच केंद्रों पर उपप्रधान परीक्षक व परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य किया। कई कॉपियों में लिखा मिला कि मुझे पास कर देना, हमेशा आपके चरणों की दासी रहूंगी। यह देखकर मूल्यांकन कार्य कर रहे शिक्षक भी चौंक गए।

विज्ञापन


क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय मेरठ के अंतर्गत आने वाले जिलों की हाईस्कूल व इंटर की कॉपियां जांचने के लिए पूर्वांचल के जिलों में और पूर्वांचल के जिलों की कॉपियां पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में आती है। क्षेत्रीय बोर्ड सचिव कमलेश कुमार के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में पारदर्शिता से किया जा रहा है।

कॉपियों में लगाई जा रही पास करने की गुहार
कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि कई कॉपियों में परीक्षार्थियों ने पास करने की गुहार लगाई है। सामाजिक विज्ञान की एक कॉपी में लिखा मिला कि प्रिय सर मुझे पास कर देना, मैं हमेशा आपके चरणों की दासी रहूंगी। एक छात्रा ने खुद की शादी का हवाला देते हुए पास करने की गुहार लगाई। कुछ कॉपियों में पैसे निकलने की बात भी सामने आई है।

काली पट्टी लगाकर शिक्षकों ने किया मूल्यांकन
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिलामंत्री डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली, कैशलैस चिकित्सा, धारा 12, 18 व 21 की बहाली, वित्तविहीन शिक्षकों की समान कार्य समान वेतन समेत कई मांगों को लेकर शिक्षकों ने काली पट्टी लगाकर मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

परीक्षकों से भरवाया मोबाइल न लाने का घोषणापत्र
उपप्रधान परीक्षकों व परीक्षकों के मूल्यांकन केंद्रों पर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए उप प्रधान परीक्षकों व परीक्षकों से मूल्यांकन केंद्रों पर मोबाइल नहीं लाने का घोषणा पत्र भरवाया गया। इसके लिए बाकायदा घोषणा पत्र का प्रारूप जारी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें