फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ईद के दिन खूनी संघर्ष, चचेरे भाईयों में चली गोलियां, चार महिलाओं सहित 11 घायल, पुलिस ने लाठी फटकार दौड़ाया

Mon, 25 May 2020 04:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ईद के दिन ट्रैक्टर की छतरी मांगने को लेकर ईद के दिन एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले और फायरिंग तक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के लोगों को लाठियां फटकार कर दौड़ाया। संघर्ष में चार महिलाओं सहित 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गंगोह में भरती कराया गया।

विज्ञापन


गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव बेगी रुस्तम का साबिर अपने ट्रैक्टर को लेकर कहीं जा रहा था। इसी दौरान उसके चचेरे भाई आबिद ने उससे अपने ट्रैक्टर की छतरी मांगी तो साबिर ने भी अपने ट्रैक्टर का उसे दिया हुआ बंपर वापस मांगा। इसी बात को लेकर दोनों भाईयों में बहस हो गई जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

लाठी-डंडे धारदार हथियार चलने लगे और दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। फायरिंग होते ही अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान एक तमाशबीन किशोर 17 वर्षीय जकरिया पुत्र शाहदीन को गोली लग गई जिससे वहां भगदड़ मच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाठियां फटकारते हुए दोनों पक्षों के लोगों को दौडाया। झगड़े में घायल हुए जकरिया और 50 वर्षीय बानो को पुलिस ने सीएचसी गंगोह में भर्ती कराया। जहां से जकरिया की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा भी एक पक्ष के 25 वर्षीय गुलशाना, मुर्शीदा, नवाब, बाबू, साबिर, जाबिर तथा दूसरे पक्ष की ओर से जीशान, लाखा चोटिल हुए हैं।

कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का कहना है की चार महिलाओं सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच कर रहे एसएसआई राधेश्याम का कहना है कि किसी पक्ष की ओर अभी तहरीर नहीं आई है।

तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि एक ही परिवार के लोगों के बीच गोली चली है। एक के पैर में गोली लगी है। जांच की जा रही है। कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए आदेश दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें