फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में भाजपा नेता के रिश्तेदार की हत्या... दो गोलियां मार कार में डालकर ले गए, मौत होने पर फेंका

Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शिवम दुकान बंद करके घर लौट रहा था। रास्ते में एक ऑल्टो कार में कुछ युवक आए और गोलियां मार दीं। पुलिस ने शव को लहूलुहान हालत में बरामद किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
शिवम का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के गांव अक्खेपुर में जिला पंचायत सदस्य के रिश्तेदार शिवम उर्फ भूरा (26) का कार सवार युवकों ने गोली मारकर अपहरण कर लिया। हत्या करने के बाद शव कांवड़ मार्ग पर गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। शिवम हापुड़ के पिलखुवा के गांव बड़ौदा का रहने वाला था। करीब छह माह से वह अक्खेपुर गांव में अपनी बहन के यहां रहकर खाद-बीज की दुकान चला रहा था। घटना की वजह बड़ौदा गांव की रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

शव मिलने के बाद मौके पर जमा ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
शिवम भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रधान के तहेरे भाई विनीत का साला था। बृहस्पतिवार शाम वह अक्खेपुर गांव के पास स्थित दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी एक आल्टो कार में आए युवकों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद उसे कार में डालकर अपने साथ ले गए। पास ही स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस को मौके पर युवक की बाइक व खून पड़ा मिला। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शिवम का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया और आरोपियों का पीछा करने में जुट गई। घटनास्थल से करीब पांच सौ मीटर दूर मोबाइल पड़ा मिला। गंगनहर पटरी पर सलावा गांव के पास शिवम का शव पड़ा मिला। 

 
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक शिवम बड़ौदा गांव में जानलेवा हमले के मामले में जेल गया था। जमानत मिलने के बाद वह बहन के घर आकर रहने लगा था। यहां उसने खाद-बीज की दुकान खोल ली थी। माना जा रहा है कि इसी रंजिश में शिवम की हत्या की गई। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें