फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में गोकशी की बड़ी घटना, श्मशान घाट में आठ जगह मिले पशुओं के अवशेष और रस्से, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Sun, 05 Oct 2025 11:16 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: उलधन के जंगल में स्थित श्मशान घाट में बच्चे रविवार सुबह क्रिकेट खेलते पहुंचे तो वहां गोवंशों के अवशेष पड़े थे। सूचना पर तुरंत सीओ समेत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उलधन-पांची संपर्क मार्ग पर उलधन के श्मशान घाट में गोकशी की बड़ी घटना हुई है। करीब आठ जगह पशुओं के अवशेष, रस्से और खून मिला। ग्रामीणों के इकट्ठा होने से पहले ही पुलिस ने मौके पर सफाई करा दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को छिपाने का प्रयास कर रही है।      
विज्ञापन

 

श्मशान में क्रिकेट खेलते पहुंचे बच्चे, तो वारदात का पता चला। - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह खरखौदा स्थित गांव उलधन निवासी कुछ युवक उलधन-पांची संपर्क मार्ग पर एक श्मशान घाट में क्रिकेट खेलने गए थे। जैसे ही बच्चे वहां पहुंचे तो आवारा कुत्ते पशुओं के अवशेषों को नोंचते हुए मिले। बच्चों ने जब मौके पर जाकर देखा तो वहां गोवंशों के अवशेष पड़े थे। बच्चों ने घटना की जानकारी तुरंत ही ग्रामीणों को दी। 


 
विज्ञापन

बाद में ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने भीड़ के पहुंचने से पहले ही खाल व सिर बोरों में भरकर गाड़ी में लदवाकर वहां से हटवा दिया। मौके पर आठ रस्से व आठ जगह ही पशुओं के अवशेष मिले हैं। उधर पुलिस गोकशी की घटना को छिपाने का प्रयास कर रही है। सूचना पर सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया।

ये भी देखें...
महिला की हत्या: गला काटकर झाड़ियों में छिपा दिया शव, हाथ पर लिखा है दीपक, धर्मपाल और अनीता    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें