फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: याकूब कुरैशी की मीट फैक्टरी के मामले में बड़ा खुलासा, 22 लोगों के नाम आए सामने, मांगा रिकॉर्ड

Tue, 15 Nov 2022 03:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत सात लोगों पर गैंगस्टर लगाने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश में ताबड़ातोड़ दबिश दे रही है। याकूब की कंपनी से जुड़े 22 और लोगों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
हाजी याकूब कुरैशी (बाएं) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में याकूब कुरैशी की अलफहीम मीटेक्स कंपनी में 22 लोगों के जुड़े होने की जानकारी पुलिस तक पहुंची है। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारियों ने उनके बारे में पूरा रिकॉर्ड मांगा है। पुलिस का दावा है कि कंपनी में संजीदा बेगम का नाम है। कंपनी से जुड़े लोगों की संपत्तियों के बारे में भी पुलिस ने जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


गैंगस्टर 14 (ए) के तहत याकूब कुरैशी की संपत्ति को जब्त करने के लिए पुलिस ने छह विभागीय अधिकारियों को चिट्ठी भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना कि इन विभागों से करीब 10 दिन में रिपोर्ट आएगी।

यह भी पढ़ें: Baghpat: होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े कई जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

याकूब की पत्नी संजीदा बेगम की पैरवी में सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर उलमा के पहुंचने के बाद अधिकारियों ने कंपनी का खरखौदा थाना पुलिस से रिकॉर्ड मांगा है। बताया जा रहा है कि याकूब, संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज और रिश्तेदार सहित 22 लोग कंपनी से जुड़े हैं। अवैध कारोबार से जुड़ा पैसा इन तक भी जाता होगा।

पुलिस ने करीबियों से की पूछताछ
पुलिस ने सोमवार को याकूब के करीबियों से भी पूछताछ की। याकूब और उनके बेटों के साथ चलने वाले जम्मू कश्मीर या अन्य राज्यों के सिक्योरिटी गार्ड कहां हैं, शस्त्र लाइसेंस किसके पास हैं सहित अन्य जानकारियां जुटाई गईं।

सराय बहलीम में चौथे दिन दबिश देने के दौरान पुलिस ने अन्य तथ्य जानने का भी प्रयास किया। मामले में नामजद मैनेजर मोहित त्यागी के जमानतियों की भी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें