इन्होंने नियमों का उल्लंघन किया और सड़क की ओर एमडीए की भूमि पर अतिक्रमण कर लिया। इसकी शिकायत कस्बे के लोगों ने एमडीए के अधिकारियों से की जिसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। जेसीबी मशीन से सीमा से बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इससे कस्बे के लोगों में हड़कंप मच गया।
उधर, एमडीए के अधिकारियों ने बताया कि हस्तिनापुर में अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण और अवैध निर्माण को चिन्हित किया जा रहा है। इन पर जल्द ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मवाना रोड पर गणेशपुर के समीप दो कॉलोनाइजर की कॉलोनियों पर हुई कार्रवाई के बाद अन्य कॉलोनाइजर भी भयभीत हैं। बता दें कि हस्तिनापुर में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायत लगातार अधिकारियों से लंबे समय से की जा रही थी।