फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: भरी पंचायत में महिला को पेड़ से बांधकर पीटा, देवर के बेटे से अवैध संबंध का आरोप, वीडियो वायरल

Fri, 06 Jul 2018 09:14 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पीड़ित परिजन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। एक महिला को पहले भरी पंचायत में पेड़ से बांधकर पीटा गया। और फिर ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। जानिए पूरा मामला।

विज्ञापन


खतौली के गांव टोडा में देवर के बेटे के साथ अनैतिक संबंध बनाने के आरोप में एक महिला को भरी पंचायत में पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। किसी ग्रामीण ने इस पूरी घटना की वीडियो बना ली और उसे वायरल कर दिया। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

करीब चार माह पूर्व पीड़ित महिला के देवर के दो बेटों की शादी पूर्व गांव अलमासपुर में हुई थी। इनमें से एक की पत्नी काफी समय से मायके में है। लड़की पक्ष के लोग मंगलवार को गांव टोडा पहुंचे और पंचायत बुलाई।
विज्ञापन


पढ़ें : यूपी: सांड गायब होने से तनाव, भरी पंचायत में खाईं कुरान की कसम, मुख्यमंत्री दरबार पहुंचा मामला

विज्ञापन

यूपी पुलिस
इसके बाद भी वह अपनी पत्नी को लाने के लिए तैयार नहीं हुआ। महिला ने भी उसका समर्थन किया। इस पर लड़की पक्ष ने महिला और उसके देवर के बेटे के बीच अनैतिक संबंध होने के आरोप लगा दिए। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। पंचायत में शामिल लोग भी उनके समर्थन में आ गए और महिला को पेड़ से बांधकर पीटने लगे। 

सूचना पर डायल 100 भी मौके पर पहुंची और मामला शांत कराकर लौट गई। सीओ बुढाना हरिराम यादव ने बताया कि मामला बहुत गंभीर है। पीड़िता के पति की ओर से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दो महिलाओं समेत तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें