फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रात के सन्नाटे में 30 राउंड फायरिंग से दहल उठा गांव, देखें वारदात की 9 तस्वीरें

Wed, 19 Sep 2018 02:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर के गांव अलीपुर मोरना में सोमवार देर रात 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई और छत पर सो रहे जॉनी के शरीर से छह गोलियां आरपार हो गईं। जबकि साथ में सो रहा नौकर राजा पांच गोलियां लगने से मौके पर मारा गया। पुलिस के अनुसार जॉनी का दावा है कि वह गोलियां लगने पर भी 12 फीट ऊंची छत से कूद गया। नीचे गनर सुधीर के साथ मौजूद बड़े भाई जोगेंद्र ने उसे कमरे में खींचकर उसकी जान बचा ली। बता दें कि जोगेंद्र अपने माता-पिता की हत्या में चश्मदीद गवाह है।  देखें हादसे की ताजा तस्वीरें :-
विज्ञापन

अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से टूटी नींद...

2 of 9
हमले में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
आनंद अस्पताल में भर्ती जॉनी के अनुसार हम तो छत पर सोए हुए थे। अचानक गोलियों की आवाज से नींद टूट गई। मुझे भी गोली लगी तो बौखलाहट में चारपाई से गिर गया। देखा तो सामने कई लोग अंधाधुंध गोलियां बरसा रहे थे। मेरे शरीर में कई गोलियां लगीं। लेकिन उसके बावजूद भी मैं जान बचाने के लिए छत से कूद गया। इसके बाद भी हमलावर गोलियां बरसाकर भाग गए। उस समय कम से कम 30 गोलियां तो चली होंगी। दावा किया कि उसके पेट और पैरों में छह गोलियां लगीं, जो आरपार हो गईं। उसका दोस्त और घर का कामकाज देखने वाला राजा भी उसके पास ही सो रहा था। हमलावरों ने गोलियां बरसाकर उसे मार डाला।
विज्ञापन

फूलप्रूफ था प्लान

3 of 9
इसी घर में सोए थे राजा व जॉनी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार 50 हजारी सोनू ने जॉनी और उसके भाई की हत्या का फूलप्रूफ प्लान बनाया था। जॉनी और उसका नौकर राजा छत पर सोए थे। जॉनी का भाई जोगेंद्र नीचे सोया था। उसके साथ गनर था। यह सब जानकारी बदमाशों को पहले से थी। जॉनी के अनुसार उनकी गांव में सोनू पक्ष से रंजिश चल रही है। इसी के चलते सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर ये हमला किया। सोनू पक्ष उसकी जान लेना चाहता था। लेकिन मैं बच गया।

4 of 9
मृतक ए राजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वारदात सोमवार रात दो से तीन बजे के बीच की है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। राफन गांव के राजा पुत्र संतरपाल का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। राजा की मौसी सुरेश पत्नी सूरजभान ने बताया कि राजा चार बहन भाईयों में सबसे छोटा था। राजा जब दो साल का था तो मां की मौत हो गई थी। करीब चार साल पहले राजा के पिता की हत्या हो गई थी। लेकिन आज तक उनका शव नहीं मिला।
 
विज्ञापन

फैक्चर भी नहीं, हो सकती है गहरी साजिश

5 of 9
गांव में बंद पड़ा मृतक राजा का घर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राजा की हत्या के बाद कुख्यात सोनू ने जॉनी पर गोलियां बरसा दीं। बदमाशों को देख कर जॉनी मकान की छत से कूद गया। लेकिन बड़ा सवाल है कि जॉनी के पैर में फैक्चर तक नहीं आया। मृतक राजा के परिजनों ने भी आरोप लगाया है कि उनके बेटे की बदमाशों ने हत्या कर दी और जॉनी और उसके भाई को कुछ नहीं हुआ। पुलिस के सामने ही उन्होंने आरोप लगाया कि राजा की हत्या में गहरी साजिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर की जा रही है जांच

6 of 9
हमले के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
-जॉनी को छह गोलियां लगीं। सारी गोलियां सिर और सीने से अलग क्यों लगीं? शरीर से आरपार भी हो गईं? 
-वारदात के बाद जॉनी 12 फीट की ऊंचाई से कूदा। लेकिन उसे फैक्चर नहीं आया क्यों? जबकि जमीन पर फर्श था।
-घटना के दौरान बदमाशों ने 30 से अधिक राउंड गोलियां चलाई, बावजूद गांव के लोग मौके पर क्यों नहीं पहुंचे
-फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक जॉनी को नजदीक से गोली मारी गईं. इसके बावजूद बदमाशों से छूटकर वह कैसे कूदा?
-वारदात करने आए बदमाशों में सोनू और उसके साथी थे या कोई और?
विज्ञापन

12 बोर के दस खोखे बरामद

7 of 9
गाय के शरीर से निकाले गए छर्रे - फोटो : अमर उजाला
वहीं घटनास्थल से पुलिस ने 12 बोर के दस खोखे बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार वारदात में अत्याधुनिक हथियारों का भी प्रयोग किया गया। फायरिंग के बीच आंगन में बंधी दो गायों को भी छर्रे लगे। चर्चा है कि सोनू के एक करीबी के यहां तलाशी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में असलहे बरामद किए। लेकिन सीओ मवाना अखिलेश भदौरिया ने इससे इंकार किया।

पांच टीमों के टारगेट पर इनामी सोनू

8 of 9
हादसे के बाद गांव में चर्चा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अखिलेश कुमार का कहना है कि 50 हजार का इनामी सोनू टारगेट पर है। हमने पांच टीमें लगायी हैं। यह घटना कुख्यात सोनू ने की या किसी दूसरे ने, इसकी जांच चल रही है। पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जांच पड़ताल चल रही है। तहरीर पर सोनू समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया है। एसपी देहात  राजेश कुमार के अनुसार जॉनी को पेट और पैर में छह गोलियां लगी हैं। सभी गोलियां आरपार होने की इस  वजह ही उसकी जान बची है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है। 
विज्ञापन

दहशत से स्कूल रहे बंद

9 of 9
वारदात के बाद बंद पड़ा प्राथमिक स्कूल - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि घर में नीचे जोगेंद्र की सुरक्षा में सिपाही सुधीर कुमार तैनात था। छत पर गोलियां चलीं तो सिपाही ने नीचे से कारबाइन से फायरिंग की। सिपाही और आसपास के लोगों ने पीछा किया तो हमलावर भाग चुके थे। राजा के सिर, कंधे के पास पांच गोलियां पुलिस ने लगना बताया है, जिसकी मौत हो गई। वहीं, सुरक्षा में तैनात सिपाही को लाइन हाजिर किया गया है।   इस सनसनीखेज वारदात के चलते मंगलवार सुबह से ही गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गांव के निजी और सरकारी स्कूल तक बंद रहे। बच्चों के साथ शिक्षक भी दहशत में स्कूल नहीं पहुंचे।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें