फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ननिहाल में डेढ़ माह की दुधमुंही बच्ची की मौत, मां व नाना पर हत्या का आरोप

Sun, 26 May 2019 01:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में एक मासूम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और जांच-पड़ताल की। 

विज्ञापन


बेहट थानाक्षेत्र के एक कस्बे में डेढ़ माह की बच्ची की रविवार सुबह मौत हो गई। बच्ची की मौत की खबर सुनकर ससुराल वाले भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा किया। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ बेहट, विजयपाल सिंह व इंस्पेक्टर कोतवाली बेहट, केपी सिंह मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार घरेलू झगड़े के बाद विवाहिता अपने मायके आई हुई थी। यहां बच्ची की अचानक मौत हो गई। 

उधर, विवाहिता के सुसराल वालों ने मृतका की मां और उसके नाना पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं दुधमुहीं बच्ची की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार ससुराल वालों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें