पंजाब पुलिस ने इस संबंध में यूपी एटीएस को भी जानकारी दी। यह जानकारी सामने आई कि इंगलैंड में रहकर भारत में खालिस्तानी आतंकियों की गतिविधियों को संचालित कर रहे परमजीत सिंह पम्मा ने ही अपने संपर्क के जरिए राज सिंह को इस माड्यूल को हथियार व ग्रेनेड की सप्लाई देने को कहा था।
प्रदेश में खालिस्तानी आतंकियों के साथी के सक्रिय होने की सूचना पर एटीएस ने राज सिंह के बारे में जानकारी जुटाई। शनिवार को एटीएस ने राज सिंह पुत्र महावीर निवासी गोगवान जलालपुर थाना बाबरी और इसी गांव के उसके साथी आसिफ पुत्र कय्यूम को शामली में गुरुद्वारा तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, कारतूस, मैगजीन के अलावा तमंचा भी बरामद हुआ।