फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एंटी करप्शन टीम ने अमीन को 3500 की रिश्वत के लेते रंगे हाथ पकड़ा, कर्मचारियों ने की हाथापाई 

Wed, 16 Jan 2019 04:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रिश्वत लेता सरकारी बाबू - फोटो : self
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने बुधवार दोपहर 3500 की रिश्वत के साथ अमीन को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एडीएमएलए के ऑफिस में अन्य कर्मचारियों ने एंटी करप्शन की टीम के साथ हाथापाई की। यहां हिरासत में लिए गए अमीन को छुड़ाने की कोशिश की गई। बाद में एंटी करप्शन की टीम गिरफ्तार अमीन को सिविल लाइन थाने लेकर पहुंची और पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एंटी करप्शन टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया की धनोटा निवासी वीरेंद्र कुमार ने शिकायत की थी कि उसकी भूमि का अधिग्रहण हो गया है। भूमि अधिग्रहण होने के बाद एडीएम एल ए के ऑफिस में तैनात अमीन नीरज तायल निवासी शास्त्री नगर के ब्लॉक नक्शे की फर्द देने के लिए पैंतीस सौ रुपए की रिश्वत मांग रहा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन की टीम ने आरोपी नीरज तायल को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सिविल लाइन थाने में एडीएम के ऑफिस के कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि एंटी करप्शन की टीम ने जबरन अमीन की जेब में पैसे रखे थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें