फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं के कारण तापमान में रहेगा उतार चढ़ाव, धूप रहेगी बेअसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड का असर बरकरार रहेगा। दिन में तेज धूप रहेगी, लेकिन सर्द हवाएं उसके असर को कम करेगी। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम रहा। दिन में चटख धूप रही। साथ ही सर्द हवाएं भी चलीं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी तीन दिन हवा तेज रहेगी।
बृहस्पतिवार को दिन में तेज धूप रही, लेकिन सर्द हवाओं के चलते लोग उसका आनंद नहीं उठा पाए। शाम होते ही ठंड बढ़ गई। सुबह के समय मौसम साफ रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 84 व न्यूनतम 46 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 1.2 डिग्री की और रात के तापमान 0.2 डिग्री की गिरावट रही। मेरठ का एक्यूआई 202 पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह दिन का तापमान
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 17.5 6.1
2 18.5 8.0
3 20.2 8.0
4 19.8 5.2
5 20.4 8.0
6 19.2 7.8
========
पहाड़ों पर अभी बर्फबारी हो रही है। इसके चलते उत्तर पश्चिमी हवाओं का प्रकोप वेस्ट यूपी मेें बढे़गा। ठंड भी रहेगी। कुछ स्थानों पर सुबह हल्का कोहरा छाने के आसार हैं। हवा की रफ्तार तेज रहेगी। दिन-रात का तापमान स्थिर रहेगा। =डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें