फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पारुल चौधरी के बाद अब अन्नू रानी भी पहनेंगी खाकी वर्दी, देश का नाम रोशन करने वाली मेरठ की बेटी बनेगी अफसर

Fri, 23 May 2025 05:32 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट अन्नू रानी 27 मई के बाद यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर ज्वॉइन कर सकती हैं। इससे पहले पारुल चौधरी भी यह जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। 

विज्ञापन
एथलीट अन्नू रानी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल की दुनिया में भारत का परचम लहराने वाली मेरठ की बेटियां अब प्रशासनिक जिम्मेदारी भी निभाएंगी। एशियन गेम्स 2023 में भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने वाली अन्नू रानी जल्द ही उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी के पद पर ज्वॉइन कर सकती हैं।

विज्ञापन


पारुल चौधरी के बाद अब अन्नू भी खाकी वर्दी पहनेंगी। पारुल हाल ही में मुरादाबाद स्थित पुलिस एकेडमी में डिप्टी एसपी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 23 मई को आपके शहर में क्या हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एशियन गेम्स में पदक लाने वाली खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार और पुलिस सेवा में डिप्टी एसपी पद देने की घोषणा की गई थी। इसके तहत अन्नू रानी और पारुल चौधरी दोनों को यह सम्मान मिला।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और ओलंपिक तैयारी के चलते दोनों ने अब तक यह पदभार ग्रहण नहीं किया था। पारुल ने अब ज्वॉइनिंग दे दी है और अब अन्नू रानी भी 27 मई से शुरू हो रहे साउथ एशियन गेम्स के बाद ज्वॉइन कर सकती हैं।

अन्नू रानी इन दिनों पटियाला स्थित नेशनल ट्रेनिंग कैंप में अपनी आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही हैं। उनके भाई उपेंद्र के अनुसार, अन्नू का पूरा ध्यान अभी प्रतियोगिताओं पर है, लेकिन साउथ एशियन गेम्स के बाद समय निकालकर वह ज्वॉइन करेंगी।

इससे पहले, अन्नू ने टोक्यो ओलंपिक और एशियन गेम्स जैसे बड़े मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें