कानपुर शहर के बाद अब मेरठ में भी बिजली व्यवस्था बदल जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी वहीं अब डिविजन व्यवस्था को भी समाप्त कर दिया जाएगा। क्या है नई व्यवस्था, आगे पढ़ें।
कानपुर के बाद अब मेरठ में बिजली व्यवस्था बदल जाएगी। 9 दिसम्बर में शहर क्षेत्र में पांच डिवीजन को समाप्त कर दो जोन में बदल जाएगी। यह जानकारी प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल ईशा दुहन ने पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अब उपभोक्ताओं को अपने कार्य के लिए भटकना नही पड़ेगा। सभी कार्य के लिए एक अधिशासी अभियंता की अलग जिम्मेदारी होगी। 33 केवी के कार्य अलग अधिकारी देखेंगे। कनेक्शन देने और रेवेन्यू के कार्य अलग अधिकारी देखेंगे। इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं ।
इसके लिए शहर में पांच हेल्प डेस्क भी बनाई जाएंगी। वही ओटीएस योजना का पहला चरण जो 15 दिसम्बर से शुरू हो रहा है उसके लिए भी गांव गांव में कैम्प लगाए जाएंगे व मुनादी कराई जाएगी।