सहारनपुर में मिर्जापुर पुलिस द्वारा महिला से दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए अधिवक्ता जीशान अहमद के समर्थन में आज जनपद के सभी अधिवक्ताओं ने हड़ताल की। पुलिस लाइन मार्ग पर कुछ देर के लिए सांकेतिक जाम भी लगाया। इसके बाद एसएसपी को ज्ञापन दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस द्वारा महिला से दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए अधिवक्ता के समर्थन में जनपद के सभी अधिवक्ताओं ने हड़ताल की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी कर कई स्थानों पर सांकेतिक जाम भी लगाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर पुलिस द्वारा महिला से दुष्कर्म के मामले में जेल भेजे गए बेहट तहसील के अधिवक्ता जीशान अहमद के मामले को लेकर जनपद के अधिवक्ता सोमवार को हड़ताल पर रहे।
सहारनपुर अधिवक्ता संघ और कलेक्ट्रेट अधिवक्ता एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने दीवानी कचहरी से लेकर कलेक्ट्रेट तक सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान पुलिस लाइन मार्ग पर कुछ देर के लिए सांकेतिक जाम भी लगाया। बाद में एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया। एसएसपी को ज्ञापन देकर अधिवक्ता जीशान की रिहाई की मांग की।