फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांवड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम भाईयों की अनूठी पहल, 'वेज बिरयानी' से है कनेक्शन

Tue, 31 Jul 2018 01:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ में रेस्टोरेंट पर लगे पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए मुस्लिमों भाईयों ने अनूठी पहल की है। और इस पहल का वेज बिरयानी से खास नाता है। शहर में नॉनवेजिटेरियन फूड प्रोवाइड कराने वाले होटल व रेस्टोरेंट के मालिकों ने ऐसे पोस्टर लगाए जिसके बाद इस पहल की चारों ओर तारीफ हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है यह अनूठी पहल:-
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम दुकानदारों ने कांवड़ियों के लिए खाई यह कसम

मेरठ में एक रेस्टोरेंट पर लगा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में घंटाघर और आस पास के इलाकों में बिरयानी बेचने वाले मुस्लिम भाईयों ने अपनी दुकानों, होटल और रेस्टोरेंट पर शाकाहारी बिरयानी बेचने के पोस्टर लगाए हैं। उनका कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान वे मीट नहीं बेचेंगे। पुलिस-प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है।

पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान मीट की दुकानें बंद कराने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते घंटाघर, हापुड़ अड्डा व दिल्ली रोड पर मीट की दुकानों को बंद करने के नोटिस भेजे गए हैं। इसको देखते हुए घंटाघर स्थित हलीम बिरयानी, अलकरीम होटल और रहीसुद्दीन ने अपनी दुकानों पर पोस्टर लगाए। जिन पर लिखा है कि कांवड़ यात्रा पर्व है। इसको देखते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान मीट वाली बिरयानी नहीं बेचेंगे। बिरयानी मिलेगी, वह भी शुद्ध शाकाहारी। 

सांप्रदायिक सौहार्द बनाना हमारी जिम्मेदारी 
पुलिस के मुताबिक मीट बेचने वाले दुकानदारों ने कसम खाते हुए कहा है कि कांवड़ यात्रा पर मीट नहीं बेचेंगे। पुलिस अफसरों के अनुसार मुस्लिमों ने सौहार्द का परिचय देते कहा कि वे कांवड़ियों की सेवा भी करेंगे। वहीं, हापुड़ अड्डा चौराहा और दिल्ली रोड पर भी मुस्लिम दुकानदारों ने शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा करने की बात कही है। हलीम बिरयानी दुकानदार हाजी रहमान ने कहा कि कांवड़ यात्रा और सभी धर्मों के पर्व पर सांप्रदायिक सौहार्द बनाने की जिम्मेदारी हमारी भी है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें