बच्चा पार्क पर बुधवार सुबह उस समय सनसनी मच गई जब एक नवजात का शव काली पॉलिथीन में लिपटा हुआ कचरे में मिला। कचरे में पड़े मासूम के शव को कुत्ते नोंच रहे थे। इस बीच आस-पास के लोगों की भीड़ जुटी तो दुकानदार और अन्य लोग भी पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद यूपी 100 की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान आसपास के लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराते हुए नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर बाजार पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन नवजात का शव कहां से आया, इसकी जानकारी नहीं मिली। वहीं पुलिस का कहना है कि जहां शिशु का शव मिला है वहां एक नाला भी है। हो सकता है कि मंगलवार रात को ही किसी महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद शव को पॉलिथीन में लपेटकर नाले में फेंक दिया हो और नाले के किनारे से कुत्ते उसे खींच लाए।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/