फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ के पॉश आबूलेन बाजार में बाइक पर खतरनाक स्टंट... गाना गाते हुए वीडियो बना रही युवती, हुआ वायरल

Wed, 11 Dec 2024 11:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

वीडियो बनाने वाली लड़की गाना गाते हुए चल रही है, जबकि आगे वाली बाइक पर सवार युवक खतरनाक ढंग से बाइक को लहराते हुए चल रहे हैं। खास बात ये है कि आबूलेन पर दो जगह हर समय पुलिस तैनात रहती है। 
विज्ञापन
आबूलेन पर स्टंट करते बाइक सवार युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के पॉश आबूलेन बाजार में बाइक पर दो युवकों ने खतरनाक स्टंट किए। तेज गति में स्पोर्ट्स बाइक पर दो युवकों ने बाजार में खरीदारी करने आए लोगों की जान भी खतरे में डाल दी। इससे यहां दहशत फैल गई। आरोपियों ने स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पुलिस बाइक सवारों की पहचान के प्रयास में लग गई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

यह वीडियो 37 सेकेंड का है। इसमें दो युवकों ने काफी तेज गति में स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाई और 8 बार स्टंट किए। इस दौरान पुलिस कहीं भी दिखाई नहीं दी। जबकि आबूलेन के नजदीक ही बेगमपुल चौकी है। यहां हर समय पुलिस तैनात रहती है। बाइक सवारों ने पुलिस के इकबाल को चुनौती देते हुए सरेराह स्टंट किए। स्टंट के दौरान बाजार में मौजूद लोग डर गए और बाइक सवार बेखौफ यहां से चले गए। स्कूटी सवार एक युवती इस बाइक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। गौर करने वाली बात ये है कि ये भी उनकी साथी बाइक सवार युवती ने ही बनाई। वह वीडियो बनाने के साथ-साथ गाना भी गा रही है। 

पुलिस को चकमा देकर फरार हुए
किसी राहगीर या वाहन से बाइक टकराने पर कोई हादसा हो सकता था। आबूलेन के बाद बाइक सवार कैंट क्षेत्र में पहुंच गए। उन्होंने औघड़नाथ मंदिर के नजदीक स्थित चौराहे पर भी स्टंट किए। आरोपी पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गए। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

चेकिंग के दावे पर सवाल
पुलिस शहर के मुख्य बाज़ारों में चेकिंग का दावा करती है, लेकिन इस वीडियो के सामने आने से पुलिस के इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो कब की है, यह तो जांच में ही सामने आएगा। इससे पहले भी आबूलेन पर तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने के मामले सामने आ चुके हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें