इसके बाद पुलिस टीम ने कुछ दूर जाकर ट्रक को रुकवाया और जांच की। इसमें 50 लाख रुपये से भी अधिक कीमत की 770 पेटियां शराब की थीं। पुलिस ने शराब को ट्रक समेत जब्त कर लिया। इसके साथ ही ट्रक चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुनफैत निवासी दुमझेड़ा थाना चिलकाना, मोहित निवासी ततारपुर थाना अमरोहा तथा कैलाश निवासी तेलीपुरा मुरादाबाद शामिल हैं।
पुलिस को चकमा देने के लिए बदल देते थे नंबर प्लेट
एसओ यशपाल धामा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर ट्रक को निकालते थे। आरोपियों के पास से दो नंबर प्लेट बरामद हुईं हैं। आरोपी सीमा पार करते ही नंबर प्लेट बदल देते थे। एक ओर दूसरे नंबर की और दूसरी ओर अलग नंबर की नंबर प्लेट लगाते थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/