लिसाड़ी गेट, माधवपुरम समेत कई जगहों पर फाल्ट
बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा के गोविंदपुरी में दोपहर एक बजे फाल्ट हुआ। तीन घंटे तक कोई कर्मचारी फाल्ट ठीक करने नहीं पहुंचा। माधवपुरम और लिसाड़ी गेट क्षेत्र में भी करीब चार से पांच घंटे तक दिन में बिजली गुल रही। माधवपुरम में दोपहर दो बजे 11 केवी की लाइन के फीडर में फाल्ट हुआ। शाम छह बजे फीडर को ठीक कराया गया। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में भी कई जगह विद्युत तारों में फाल्ट की समस्या रही।
ये हैं प्रमुख मांगें
- ऊर्जा निगम में चेयरमैन, प्रबंध निदेशकों व निदेशकों की भर्ती नियमित चयन प्रक्रिया से हो
- विद्युत कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद व पहले कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाए
- पावर सेक्टर इम्प्लॉइज प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए
- वर्ष 2000 के बाद सेवा में आए सभी कार्मिकों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हो
- कर्मचारियों व अभियंताओं के समस्त भत्तों का पुनरीक्षण किया जाए
- कई वर्षों से लंबित बोनस का भुगतान किया जाए
- रियायती बिजली की सुविधा पूर्ववत जारी रखी जाए
- सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाए
यह भी पढ़ें: UP: ढाई करोड़ के कर्ज में दबे व्यापारी का शातिर दिमाग, शराबी की हत्या के लिए रची साजिश, राज खुला तो अफसर हैरान
सभी अधिकारी व कर्मचारी शीर्ष प्रबंधन के रवैये को लेकर धरना दे रहे हैं। इस कारण किसी बिजली घर में बृहस्पतिवार को कोई कार्य नहीं हुआ। कई जगहों पर समस्या बनी रही।
- राजेंद्र बहादुर, अधीक्षण अभियंता, शहर