फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महर्षि कश्यप की प्रतिमा का अनावरण

विज्ञापन
हस्तिनापुर में महर्षि कश्यप की प्रतिमा का अनावरण करती चेयरपर्सन सुधा खटीक स्रोत संवाद
विज्ञापन
- चेयरपर्सन ने कहा कि महर्षि कश्यप सृष्टि के महान ऋषियों में से एक थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिराहे पर मुख्य मार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय के समीप शनिवार को महर्षि कश्यप की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ प्रतिमा की स्थापना कर समाज के गौरवशाली इतिहास को याद किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। उपस्थित लोगों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह कश्यप ने की। विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री सुनील पोसवाल, संदीप प्रधान और सोमनाथ पपनेजा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि महर्षि कश्यप सृष्टि के महान ऋषियों में से एक थे, जिनके विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप ने समाज को एकता, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर चलने की सीख दी, जिसे अपनाकर हम एक सशक्त और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकते हैं।
इस मौके पर संदीप प्रधान, अनिल कश्यप, राजेंद्र कश्यप, सचिन कश्यप, जगत, सतपाल, अंकुश, धीरज, सतीश, कपिल, डॉ. महाराज सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें