फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी, सवार की मौत

Sat, 07 Mar 2026 09:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा । मेरठ बड़ौत मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सीएचसी पहुंचाया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात अनुज (23) पुत्र अनिल कुमार निवासी गांव पूठखास अपनी बाइक से अमानुल्लापुर के लिए जा रहा था। इसी दौरान जब वह मेरठ बड़ौत मुख्य मार्ग पर जैन भट्टे के निकट पहुंचा। तो पीछे से तेज रफ्तार से आये अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही रोहटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने युवक के पास मिले सामान के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास किया। इसके बाद शनिवार को युवक की पहचान गांव पूठखास निवासी अनुज पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गई। मृतक युवक की हादसे में हुई मौत की सूचना पाकर परिवार वालों में कोहराम मच गया ।थाना पुलिस का कहना है कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें