दौराला। सरधना विधानसभा क्षेत्र में रविवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से एकता, सम्मान और स्वाभिमान महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सिवाया टोल प्लाजा के पास स्थित तुलसी रिसोर्ट के मैदान में रविवार सुबह होगा। आयोजकों की ओर से सम्मेलन में लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन का आयोजन सरधना विधानसभा बसपा के प्रत्याशी चौ. विनीत भराला की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।