फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी मुकाबले में यूनाइटेड टीम ने नानक एकेडमी को हराया

विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..कैलाश प्रकाश स्टेडियम मैं जिला स्तरीय जूनियर वर्ग प्रतियोगिता मैं खिलाड़ियों से
विज्ञापन
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने एक से बढ़कर खेल का प्रदर्शन किया। समाजसेवी दिव्या कौशिक ने उद्घाटन किया। इसमें पहला मैच यूनाइटेड और नानक चंद एकेडमी के बीच खेला गया। यूनाइटेड टीम ने 3-0 से विजय प्राप्त की।
विज्ञापन

दूसरा मैच कैलाश प्रकाश ब्लू और कैलाश प्रकाश रेड के बीच हुआ। इसमे कैलाश प्रकाश रेड ने 2 -1 से जीत हासिल की। तीसरा मैच यूनाइटेड और स्टेडियम के बीच खेला गया। इसमे स्टेडियम ने 3-0 से जीत प्राप्त की। चौथा मैच एनएएस कॉलेज और कैलाश प्रकाश रेड के बीच खेला गया। इसमें एनएएस कॉलेज ने 2-0 से विजय प्राप्त की। इस दौरान तजमुल जैदी, पुनीत भारद्वाज, अहसान उलहक, नरेंद्र कुमार, संदीप चौधरी, प्रभा ठाकुर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर आरएसओ जितेंद्र यादव, प्रदीप चिन्योटी, रजनीश कौशल, हॉकी प्रशिक्षक भूपेश, रमेश चौहान, गौरव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें