केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को लेकर एक विवादित बयान दिया। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने भाजपा पर तंज कसते हुए जमकर हमला बोला। सपा के कई नेताओं ने तो यहां तक कहा कि बीजेपी हिंदुओं को आपस में भिड़वाने का काम करती है और गलत राजनीति करके सत्ता हासिल करना चाहती है।
बालियान ने कहा कि सपा और बसपा जाति धर्म के नाम पर वोट मांग रही हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी का पक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सांप्रदायिक पार्टी नहीं है। मुलायम सिंह यादव पर दिए गए विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा उसे गलत तरीके से पेश किया गया और समझा गया। जबकि वह मुलायम सिंह का दिल से सम्मान करते हैं और शतायु होने की कामना करते हैं। मंत्री ने कहा कि मुलायम सिंह ने किसानों के लिए बहुत काम किया है और हर कोई उनका सम्मान करता हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी चुनाव को लेकर भाजपा का घोषणा पत्र अब तक का सबसे बेहतर घोषणा पत्र है। जिसमें किसानों का पूरा ध्यान रखा गया है। इसके साथ ही अवैध कटान यांत्रिक कमेले बंद होंगे। बालियान ने कहा, 'अगर यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो मुजफ्फरनगर दंगों की जांच होगी।'