फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budget 2020: दैनिक यात्रियों को बजट से नई ट्रेनों की उम्मीद, हर बार करते हैं सरकार से मांग

Sat, 25 Jan 2020 04:34 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक फरवरी को आने वाले आम बजट से मेरठ के हजारों दैनिक यात्रियों को उम्मीदें हैं। हर बार की तरह इस बार भी मेरठ से दिल्ली के लिए ईएमयू की मांग की जा रही है। हर वर्ष ये मांग दैनिक यात्रियों की प्राथमिकता पर होती है, लेकिन सरकार उनकी इस उम्मीदों को पूरा नहीं कर रही है। हालांकि, मेरठ से दिल्ली के लिए ईएमयू चलाने के लिए प्लेटफॉर्म की ऊंचाई की जा रही है। मुरादनगर और दुहाई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म को ऊंचा किया जाना है। इसके बाद ईएमयू इस रूट पर दौड़ सकेगी।    

विज्ञापन


उत्तर रेलवे ने भी भेजा प्रस्ताव
मेरठ-हस्तिनापुर और मेरठ-पानीपत रेलवे लाइन की आस एक बार फिर बजट से लगी है। उत्तर रेलवे ने भी बोर्ड को इस प्रस्ताव को एक बार फिर तैयार कर भेजा है। इसके अलावा मेरठ से खुर्जा के लिए पांच बार ट्रेनों का संचालन किया जाता है, लेकिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए इस रूट पर मेमू ट्रेनों का संचालन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिससे दिन में 12 ट्रेनें चलाई जा सकें। वहीं, मेरठ से चंडीगढ़ के बीच पिछले कई वर्षों से ट्रेन चलाने की मांग की जा रही है। दैनिक यात्रियों का कहना है कि गाजियाबाद से नई दिल्ली के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनों का विस्तार मेरठ तक कर देना चाहिए। जिससे सुबह और शाम के समय हजारों यात्रियों की भीड़ को राहत मिल सके। 

बढ़ाना होगा ट्रेनों को 
सरकार ने ट्रेनों की लेटलतीफी पर काफी कार्य किया है। जिससे राहत मिली है। लेकिन दिल्ली-मेरठ रूट पर यात्री ट्रेनों को बढ़ाना होगा यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान बजट में रखना चाहिए। - वैभव साहू, दैनिक यात्री
विज्ञापन


कई रूटों पर चलनी चाहिए ट्रेन
मेरठ से कई ट्रेनों को चलाना जरूरी है। मेरठ-हस्तिनापुर, मेरठ-पानीपत और चंडीगढ़ की मांग पूरी होनी चाहिए। इससे यहां व्यापार भी बढ़ेगा - कृष्ण कुमार, सिटी स्टेशन स्टॉल संचालक

विज्ञापन

दिल्ली मेरठ रूट पर बढ़ाई जाएं ट्रेनें
ट्रेनों की लेटलतीफी तो कम हुई है, लेकिन दिल्ली-मेरठ रूट पर ट्रेनों को सुबह-शाम के बीच बढ़ाना होगा। इससे यात्रियों को लाभ होगा। - विवेक जैन, दैनिक यात्री

ईएमयू की कई वर्ष से कर रहे मांग
कई वर्ष गुजर गए ईएमयू की मांग करते-करते। अभी तक कोई कार्य भी पूरा नहीं किया गया। हालांकि, हमें उम्मीद है कि रेलवे दैनिक यात्रियों की मांग पूरी करेगा - राजकमल, दैनिक यात्री

यात्रियों का ख्याल रखे सरकार
अब इस सरकार को दैनिक यात्रियों का ख्याल रखना होगा। जिससे हमें आने-जाने में कोई दिक्कत न हो सके। - सुमित वर्मा, दैनिक यात्री

महिलाओं की समस्या का भी रखें ध्यान
सुबह के समय तो ट्रेनों में बुरा हाल हो जाता है। मोदीनगर से महिलाएं तो ट्रेनों में चढ़ ही नहीं सकतीं। इस विषय पर रेलवे प्रशासन को ध्यान देना होगा। बजट में महिलाओं की समस्या को प्राथमिकता से लेना चाहिए। - सुरेश कुमार, दैनिक यात्री

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें