मेरठ। परतापुर बाईपास से पूठा गांव जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार सुबह सुशांत सिटी सेक्टर पांच के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने 112 को सूचना दी। पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया और जांच शुरू की। मृतक लगभग 40 वर्षीय था, दाहिने हाथ में काला धागा और प्लास्टिक के दस्ताने पहने थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज व सोशल मीडिया से शिनाख्त कर रही है। शव चार-पांच दिन पुराना प्रतीत होता है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।